विक्की के साथ रिश्ता उजागर करने पर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन से नाराज हैं कटरीना, अजय देवगन ने लगवाया इंडस्ट्री के वर्कर्स को टीका

0

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने हाल ही में एक बातचीत में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की पुष्टि की थी। हालांकि, कटरीना को उनकी यह बात पसंद नहीं आई। रिपोर्ट्स की मानें तो वे हर्षवर्धन से नाराज हैं। रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हर्षवर्धन को उनकी प्राइवेट लाइफ के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं था। वे उन्हें बमुश्किल ही जानती हैं और अगर वे उन्हें जानती भी होतीं, तब भी उन्हें उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से पहले उनकी इजाजत लेनी चाहिए थी। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में बुरी तरह आहत होने के बाद कटरीना विक्की के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सतर्कता बरत रही हैं। हर्षवर्धन ने पिछले दिनों एक चैट शो पर कहा था, “यह सही है कि कटरीना-विक्की साथ हैं।” फिर उन्होंने यह भी कहा था कि क्या ऐसा कहने पर वे मुसीबत में पड़ जाएंगे।

2. अजय देवगन के एनवाय फाउंडेशन ने शुरू किया वैक्सीनेशन कैम्प
कोरोना महामारी के बीच अजय देवगन का एनवाय फाउंडेशन लगातार लोगों की मदद कर रहा है। एक ओर जहां यह फाउंडेशन 10 हजार लोगों की खाने की जरूरत पूरी कर रहा है तो वहीं शुक्रवार को इस फाउंडेशन ने वैक्सीनेशन कैम्प की शुरुआत की, जिसके तहत इंडस्ट्री से जुड़े वर्कर्स, मीडिया प्रोफेशनल और आम लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले अजय देवगन ने बीएमसी के साथ हाथ मिलाकर हिंदुजा हॉस्पिटल में आईसीयू और अन्य जरूरी मेडिकल फैसिलिटीज मुहैया कराई थीं।

3. ‘एक विलेन 2’ को लेकर एकता कपूर ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
‘एक विलेन 2’ के अपकमिंग शेड्यूल्स और एक्‍टर्स की डेट मैच करने के लिए एकता कपूर ने मंगलवार को एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। उनके करीबियों ने इसकी पुष्‍ट‍ि की है। उन्‍होंने बताया, ‘मुंबई अनलॉक हो रही तो सब ‘एक विलेन 2′ को पूरा करने पर जुट रहें हैं। लेकिन अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम कई अन्य प्रोजेक्ट्स में व्‍यस्‍त हैं। ऐसे में तारीखों का मसला उलझ गया है। मई और जून में अर्जुन की तारीखें उपलब्ध थीं। लेकिन वे कोविड की दूसरी लहर की भेंट चढ़ गईं। जॉन अब्राहम ने मेकर्स को जुलाई की तारीखें दी हैं। उनमें अर्जुन के साथ उनके फाइट सीक्‍वेंसेज फिल्‍माए जाने हैं। जॉन के सामने भी तारीखों की बहुत पेचीदगी हैं। वे अगस्‍त में फिल्‍म के लिए अब्रॉड जा पाते हैं या नहीं, वह भी एक अहम सवाल सबके सामने होगा। पहले फिल्म को मॉरिशस में शूट करना था, लेकिन अब सब यूके प्‍लान कर रहें हैं।’

4. तापसी पन्नू का खुलासा- मैं ‘हसीन दिलरुबा’ के लिए पहली पसंद नहीं थी
तापसी पन्नू स्टारर ‘हसीन दिलरुबा’ OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर सामने आया। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वे इस मर्डर मिस्ट्री के लिए पहली पसंद नहीं थीं। उन्होंने एक बातचीत में कहा, “जिस दिन मैंने राइटर कनिका ढिल्लन से ‘हसीन दिलरुबा’ की कहानी सुनी थी, उसी दिन से मुझे यह पसंद थी। दुर्भाग्य से मैं फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी। यह मेरे पास तब आई, जब मेकर्स के पास कोई आप्शन नहीं बचा था।” विनील मैथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की भी अहम भूमिका है।

5. मनीषा लाम्बा ने लॉन्च किया अपना ऐप, चैट और वीडियो कॉल से सीधे जुड़ चुके फैन्स
एक्ट्रेस मनीषा लाम्बा ने अपना ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए उनके फैन्स उनसे चैट और वीडियो कॉल से सीधे जुड़ सकते हैं, जो कि सोशल मीडिया ऐप के जरिए हमेशा संभव नहीं है। एक बातचीत में मनीषा ने कहा, “फैन्स और फॉलोअर्स के कई मैसेज होते हैं, जो कई कमेंट्स या मैसेजेस की वजह से लॉस्ट हो जाते हैं। इसी ने मुझे अपना ऐप लॉन्च करने के लिए मजबूर किया। मेरी इच्छा अपने फैन्स के साथ वीडियो कॉल या नॉर्मल चैट से सीधे जुड़ने की है और यह ऐप मुझे इसमें मदद करेगी। यह अब लाइव हो गई है।” मनीषा पिछली बार 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूमि’ में दिखाई दी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here