विजय देवरकोंडा करेंगे लाइगर के नुकसान की भरपाई

0

विजय देवरकोंडा स्टारर ‘लाइगर’ के बॉक्स-ऑफिस फेल्योर ने मेकर्स को शॉक कर दिया है। विजय भी फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे, यहां तक कि उन्होंने फिल्म को बायकॉट करने वाले लोगों को भी चैलेंज दे दिया था। विजय ने मेकर्स को फाइनेंशियल सपोर्ट करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी थी। हालांकि, लाइगर बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है। एक्टर ने मेकर्स को 6 करोड़ से ज्यादा पैसे देने का फैसला किया है। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद विजय ने चार्मी कौर और दूसरे को-प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट करने का फैसला लिया है। विजय देवरकोंडा अपना अगला प्रोजेक्ट जन गण मन डायरेक्टर पुरी जगन्नाठ के साथ करने जा रहे हैं। लाइगर के बॉक्स-ऑफिस पर नाकाम रहने से उनकी अगली फिल्म पर भी असर पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here