वैनगंगा नदी के आमाघाट में डूबा युवक,4 घंटे बाद मिला शव !

0

शहर के वार्ड नंबर 32 नर्मदा नगर निवासी सुरेंद्र चौधरी के इकलौता पुत्र 18 वर्षीय बालक अनिमेष चौधरी की वैनगंगा नदी के आमाघाट में डूबने से मौत हो गई। जिसका 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम ने नदी से शव निकाला।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर में करीब 12 बजे नर्मदा नगर निवासी अनिमेष चौधरी अपने दोस्तों के साथ वैनगंगा नदी के आमाघाट में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से अनिमेष डूब गया था। जिसकी तत्काल ही सूचना साथ में गए दोनों दोस्तो द्वारा परिवार के लोगों और कोतवाली पुलिस ने दी गई।

जिस पर कोतवाली पुलिस एवं होमगार्ड एसडीईआरएफ टीम द्वारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर 4 घंटे की मशक्कत के बाद बालक के शव को नदी से निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिमेष चौधरी अपने परिवार का इकलौता पुत्र है परिवार में इनकी एक छोटी बहन भी है। अनिमेष पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था तथा इसके द्वारा हाल ही में नीट की परीक्षा दी गई थी। यह दोपहर में अपने दो दोस्तों के साथ दोस्त मयूर की स्कूटी में बैठकर नदी में नहाने गए थे, इस दौरान उनके साथ मयूर शरणागत उम्र 17 वर्ष निवासी मोतीनगर और अंशुल बघेल उम्र 16 वर्ष साथ में था, अनिमेष नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया था।

घटना की सूचना लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों द्वारा नदी में घुसकर बालक को ढूंढने का प्रयास किया गया जिसके बाद होमगार्ड एसडीईआरएफ टीम भी पहुंचे जिनके द्वारा कड़ी धूप में करीब 3 से 4 घंटे बालक को ढूंढने रेस्क्यू ऑपरेशन कर कड़ी मशक्कत कर बालक को नदी से निकाला गया, तब तक बालक की मृत्यु हो चुकी थी शव को वारासिवनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अनिमेष के साथ में गए बालक मयूर शरणागत ने बताया कि कल शाम को ही अनिमेष ने फोन किया था नहाने जाएंगे। गुरुवार की सुबह 10 बजे फिर कॉल आया नदी में नहाने जाना है, इसके बाद वे लोग तीनों स्कूटी वाहन से वैनगंगा नदी में आए थे। वे सभी लोग पहली बार ही नदी में नहाने आए थे तीनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था इसलिए कम पानी में ही नहा रहे थे लेकिन अनिमेष नहाते-नहाते गहरे पानी की ओर चला गया था। अनिमेष को डूबते देख बहुत घबरा गए थे उसके डूबने पर तुरंत परिवार जनों को इसकी सूचना दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here