पांच राज्यों के चुनाव के बाद रोजाना बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जहां आम लोग हैरान है। आलम कुछ इस तरह है कि मालवाहक का किराया पूर्व से निर्धारित है जबकि डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं जिससे मालवाहक मालिकों को भाड़ा निकालना तो दूर की बात, उनकी मजदूरी तक नहीं निकल पा रही है। वही मालवाहक मालिकों को अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
जिसे देखते हुए मंगलवार को वैनगंगा मजदूर संघ के बैनर तले समस्त हमालो निजी मिनीट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों ने एक अहम बैठक का आयोजन कर एक दिवसीय हड़ताल किए जाने का निर्णय लिया है। जय हिंद टॉकीज मैदान स्थिति ठीए में आयोजित इस बैठक में शुक्रवार 8 अप्रैल को मिनी ट्रांसपोर्ट की एक दिवसीय हड़ताल कर वैनगंगा मजदूर यूनियन के माध्यम से नगर में एक रैली निकालने का निर्णय लिया गया है।









































