शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्र पर्व जारी

0

शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्र पर्व नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। शारदेय नवरात्र पर्व पर गत २६ सितंबर को सार्वजनिक पंडालों में मॉ जगदम्बे की प्रतिमा की स्थापना एवं मंदिरों में जवारे व कलश स्थापना कर माता-रानी की पूजा अर्चना कर धार्मिक आस्थाओं के साथ शारदेय नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है एवं विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है जिसे पूरा क्षेत्र देवी गीतों की गुंज से गुंजमान्य हो गया है। २ अक्टूबर को नगर मुख्यालय के सिवनी मार्ग पॉवर हाउस स्थित नव दुर्गा मंदिर, सतबहनी मंदिर पांढरवानी, माँ खैरमाई (बड़ी माता) देवी मंदिर रामजीटोला सहित अन्य मंदिरों में जस महिला मंडलों के द्वारा सुमधुर आवाजों में माता रानी के जस गीतों का गायन किया गया जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। वहीं श्रध्दालुजन सार्वजनिक स्थलों में विराजित माँ दुर्गा व मंदिरों में पहुंचकर माता-रानी की आराधना कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here