शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0

नगर के वार्ड नंबर 6 निर्मल नगर स्थित शनि मंदिर में 4 अगस्त को प्रतिवर्षानुसार धूमधाम के साथ शनि देव जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर सुबह 8:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें भगवान शनिदेव का विधि विधान से श्रंगार अभिषेक कर आरती की गई। जिसके बाद शाम को हवन पूजन और शांति महायज्ञ कर रात्रि में महाआरती कर प्रसाद वितरण कर देर रात तक संगीतमय भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सुबह से देर रात तक मंदिर में भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर तेल चढ़ाने के लिए भक्तों के पहुंचने का दौर जारी रहा। जिसमें बड़ी संख्या में नगर सहित क्षेत्र के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद ग्रहण किया। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पुजारी पंडित गिरधर जोशी ने बताया कि श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था इसलिए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को शनि मंदिर मैं भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें पूजन अर्चन अभिषेक कर हवन पूजन और महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसके तहत सुबह से देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम किए गए हैं इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here