मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार परिवहन विभाग ने नई योजना तैयार की है। नवीन योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो के कलर अलग होंगे। शहरी क्षेत्रों के ऑटो के रंग अलग होंगे। मार्गो के अनुसार कलर कोडिंग और परमिट मंजूर करने के नियम तैयार किए गए हैं।
अब यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग रंग ऑटो के होंगे। 5 साल के लिए परमिट दिया जाएगा। ऑटो पर रूट का नंबर,इंडिकेटर, निर्धारित स्टैंड का विवरण दर्ज करना आवश्यक किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब पटिया लगाकर यात्रियों को बैठाने पर प्रतिबंध लगेगा।