बिहार की सियासत में एक बड़े उलटफेर की आहट अब हकीकत में बदलती दिख रही है। राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया ने न केवल रफ्तार पकड़ ली है, बल्कि मुख्यमंत्री आवास से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। सूत्रों और हालातों के संकेत बता रहे हैं कि बिहार की कमान अब नए हाथों में जाने वाली है।
इस्तीफे और शपथ ग्रहण की संभावित तारीखें
बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि 14 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक वर्तमान सरकार की आखिरी बैठक हो सकती है। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। वहीं, 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की प्रबल संभावना है।










































