शिव महापुराण कथा का हुआ समापन

0

नगर के वार्ड नंबर 11 हैदराबाद मोहल्ला वारासिवनी में 1 जनवरी से सार्वजनिक महिला मंडल के तत्वावधान में जारी शिव महापुराण कथा का 10 जनवरी को धूमधाम से समापन किया गया। इस दौरान नगर में पहली बार शिव महापुराण में सवा लाख रुद्री निर्माण कर अभिषेक कार्यक्रम किया गया। जिसमे 1 जनवरी को 108 कलश की शोभायात्रा निकाल कर नगर का भ्रमण कर शिव महापुराण कथा का प्रारंभ कर उक्त कथा का 9 जनवरी को विराम किया गया। इस दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा वाचक श्री ओमप्रकाश जी महाराज व्यास आसन पर विराजित होकर भगवान शिव की महिमा का बखान कर विभिन्न विषयों पर संगीतमय कथा का वचन किया गया।इसमें नगर में पहली बार उक्त शिव महापुराण कथा को अति भव्य बनाने के लिए सवा लाख रुद्री निर्माण एवं उसका अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो काफी भव्य कार्यक्रम रहा। प्रतिदिन 10 से 15 हजार रुद्री का निर्माण कर अभिषेक किया गया। जिसके बाद 10 जनवरी को हवन पूजन आरती कर बैंड बाजे की धुन पर हर्षउल्लास के साथ रुद्री विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा कथा स्थल से निकालकर कबीर घाट चंदन नदी पहुंची जहां पर अभिषेक की गई रुद्री का विधि विधान से विसर्जन किया गया। वही कार्यक्रम का विशाल भंडारा कर समापन किया गया। उक्त संबंध में समिति सदस्यों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ साधारण पूजा से ही प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं, किंतु उनके कुछ विशेष पूजा विभिन्न बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति, वैभव प्रदान करने वाले हैं। भौतिक सुख ,समृद्धि के साथ आध्यात्मिक प्रगति भगवान शिव की कृपा से ही मिलता है। भगवान रुद्र के समस्त रूपों के सवा लाख रुद्रों का निर्माण होती है साथ ही उनके गण की पूजा भी होती है। जिसमें 1 जनवरी को 108 कलश की शोभायात्रा निकालकर कथा का प्रारंभ किया गया कथा का 9 जनवरी को विश्राम कर 10 जनवरी को हवन पूजन आरती पश्चात धूमधाम से रुद्री विसर्जन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया। जिसमे सार्वजनिक महिला मंडल वार्ड नंबर 11 हैदराबाद मोहल्ला वारासिवनी के पदाधिकारी सदस्यो का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here