शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

0

मुम्बई शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुला। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन शेयर बाजार की बढ़त के साथ ही शुरुआत हुई। बाजार कुछ समय के अंदर ही 60 हजार के ऊपर निकल गया। एशियाई , यूरोपीय और दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से बाजार में यह उछाल आया है।
सुबह सेंसेक्‍स 287 अंकों की बढ़त के साथ ही 60,247 अंकों जबकि निफ्टी भी 123 अंक ऊपर आकर 17,910 पर खुला। निवेशकों में आज सुबह से ही उत्साह नजर आया और उन्होंने जमकर खरीददारी की। इसके अलावा आईटी कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से भी बाजार को बल मिला है। सुबह सेंसेक्‍स 500 अंक बढ़कर 60,486 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी भी 140 अंकों की बढ़त के साथ ही 17,927 पर पहुंच गया।
निवेशकों ने आज सुबह से ही एचयूएल, ड्रॉ रेड्डी लैब , इंफोसिस, टाटा मोटर्स और टेक महिन्द्रा जैसी कंपनियों के शेयरों में खरीददारी की। इससे इन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयरों में पहुंच गये। सुबह निफ्टी पर केवल एनटीपीसी के शेयरों में ही नुकसान के साथ ही बिकवाली हावी रही। इसके शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्‍मॉलकैप 100 भी 0.6 फीसदी की बढ़त पर नजर आये।
आज कारोबार के दौरान सभी सभी क्षेत्रों में उछाया आया। सबसे ज्‍यादा तेजी निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा सेक्‍टर की कंपनियों में नजर आया। इस सेक्‍टर में 1 फीसदी से भी ज्‍यादा उछाल आया है। वहीं ड्रॉ रेड्डी के शेयरों ने आज सुबह से ही एक फीसदी से अधिक की बढ़त रही। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू इनर्जी के शेयर भी आज सुबह 2 फीसदी से ज्‍यादा उछले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here