हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो तरह-तरह के टेस्टी फूड आइटम्स को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में श्रद्धा अपनी प्लेट में डोनट सर्व करते हुए नजर आ रही है। इसके बाद एक बड़ी सी थाली में दाल, चावल, पापड़, मिठाई और दूसरे टेस्टी डिशेज नजर आ रही हैं। श्रद्धा को एक-एक कर सभी स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट शेयर करते हुए श्रद्धा लिखती हैं- ‘खाना इस बे’।
वीडियो में यूजर्स को श्रद्धा के क्यूट एक्सप्रेशन बेहद पसंद आ रहे हैं। श्रद्धा का ये फूड लवर वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप एक दिन में कितने डिशेज खा लेते हो?’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कोई खाते वक्त भला इतना क्यूट कैसे दिख सकता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- जहां लोग धोखे खा रहे हैं, वहीं हम खाना खाकर ही खुश हैं।










































