श्रीलंका विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:न्यूजीलैंड ने 102 रन से हराया; उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम

0

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड विमेंस टीम ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 102 रन से हराया। बोलैंड पार्क में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खो कर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 60 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

इसके साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बहार हो गई। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों के 4 मैच के बाद 4 अंक हैं, लेकिन, न्यूजीलैंड का रन रेट बेहतर है। ग्रुप में इस समय साउथ अफ्रीका के भी अंक 4 हैं, लेकिन उनके पास 1 मैच बचा है। साउथ अफ्रीका का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ है। जीतने पर साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी।

बेट्स और केर के बीच 110 रन की की साझेदारी
न्यूजीलैंड की ओपनर बेटस के साथ ओपनिंग करने उतरी बर्नडाइन बेजुइडेनहो 32 रन पर आउट हो गईं। इसके बाद सूजी बेट्स और एमिलीया केर के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी हुई। बेट्स ने 49 गेंद में 56 रन बनाए। वहीं एमेलिया कैर ने 48 गेंद में 66 रन स्कोर किए। दोनों खिलाड़ी इनिंग्स के आखिरी ओवर में आउट हो गईं। आखिरी ओवर में कप्तान सोफी डिवाइन ने 3 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से अचीनी कुलसूर्या और इनोका रनवीरा को 1-1 विकेट मिला। एक विकेट रनआउट से आया।

बिखरती गई श्रीलंका
श्रीलंका ने शुरुआत से ही विकेट खोना शुरू कर दिए। 22 रन पर पहला विकेट आया। हर्षिता समविक्रमा 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई गुरूरत्ने और नीलाक्षी दोनों 0 पर आउट हो गईं। कप्तान चमारी अथापथ्थु ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। श्रीलंका 15.5 ओवर में 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड की ओर से एमिलीया केर और लेया ताहुहु को 2 विकेट मिले। वहीं, फ्रेन जोनस, हैना रोह, इडन कारसन और जेस केर को 1-1 विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here