रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम चिखलाझोड़ी में गांव की संजोरी कार्यक्रम में नहीं बुलाने से गुस्सा है एक युवक ने खेत में रखी धान की दो खरई को आग के हवाले कर दिया। या घटना 27 नवंबर की शाम 6:30 बजे करीब हुई रुखसार पुलिस ने इस मामले में बुधराम उइके 50 वर्ष द्वारा की गई रिपोर्ट पर इसी ग्राम के युवक इतम पिता संतलाल पंद्रे 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। धान की दो खरई जलने से 60 हजार रूपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधराम खेती किसानी का काम करता है जिसने अपनी धान की फसल काटकर गांव के सुनेश कुमरे के खेत खलियान में खरई बना कर रख दी थी जहां पर गांव के सुमरत सिंह कुराम की धान की खरई और सुनेश कुमरे की धान की खरई रखी थी। 27 नवंबर को दिन में गांव में संजोरी का कार्यक्रम था । संजोरी के इस कार्यक्रम में गांव के सभी लोग आए थे किंतु वहां पर इत्तम पंद्रे को नही बुलाया गया था। वहां पर इतम पंद्रे ने आकर बुधराम को बोला था कि तुम तो गांव के सयाने हो तुमको मुझे संजोरी के कार्यक्रम में बुलाना चाहिए था ।क्यों नहीं बुलवाएं और उस समय इतम पंद्रे ने बुधराम को देख लेने की धमकी दी थी बोला था कि देख लेना मैं तेरे साथ क्या करता हूं और इतम पंद्रे ,बुधराम को अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया था। शाम 6:30 बजे करीब जब बुधराम और गांव के लोग संजोरी के कार्यक्रम में थे। तभी इतम पंद्रे ने सुमेश कुमरे के खेत खलिहान में रखी बुधराम की धान की खरई में माचिस की तीली जलाकर आग लगा दिया। इत्तम पंद्रे द्वारा बुधराम की धान की खरई को आग लगाने से उस खलिहान में रखी सूमरतसिंह की भी धान की खरई में आग लग गई। और धान की दोनों खरई आग से जलकर राख हो गई ।बताया गया है कि इतम पंद्रे को।धान की खरई मेंआग लगाते हुए गांव के लोगों ने देखे और बुधराम को बताएं। इस घटना की रिपोर्ट बुधराम उइके ने रूपझर थाना में की थी।रूपझर पुलिस ने इस मामले में इतम पिता संतलाल पंद्रे 26 वर्ष के विरुद्ध धारा 452 435 427 294 506 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया और इस अपराध में उसे गिरफ्तार कर लिया है। धान की दो खरई जलने से 60000 रूपये की नुकसानी होना बताया जा रहा है।आगे विवेचना की जा रही है।










































