संदीप कुमार ने पुरुषों की 10000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता

0

भारतीय एथलीट संदीप कुमार ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 10000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलंपियन संदीप कुमार ने पुरुषों की 10,000 मीटी रेस वॉक इवेंट में अपना पर्सनल बेस्ट समय निकाला। उन्होंने 38 मिनट 49.21 सेंकेंड के साथ पोडियम फिनिश किया। स्पर्धा का गोल्ड मेडल कनाडा के इवान डंफी के खाते में गया। इवान ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ पीला तमगा हासिल किया। उन्होंने 38 सेकेंड 36.37 सेकेंड का समय निकाला। वहीं ऑस्ट्रेलिया के डेक्लन टिंगे ने सिल्वर मेडल जीता। डेक्लन ने 38 मिनट 42.33 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।
इस स्पर्धा में भारत के अमित भी हिस्सा ले रहे थे। अमित 43 मिनट 04.97 सेकेंड के साथ नौंवे स्थान पर रहे। न्यूजीलैंड के क्वेंटीन रेउ 5000 मीटर के बाद रेस से डिक्वालीफाई हुए। इसके बाद रेस में सिर्फ 9 एथलीट ही शेष थे। संदीप ने 1000 मीटर तक लीड बना रखी थी। हालांकि बाद में वह लय को कायम नहीं रख सके। इससे पहले शनिवार को प्रियंका गोस्वामी रेस वॉक स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थीं। प्रियंका ने 10000 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने 43 मिनट 38.83 सेकेंड के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here