अब विधानसभा चुनाव के लिये नाम निर्देशन पत्र भरने और नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है जिसको देखते हुए सभी पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी करना शुरू हो गया है जहां एक और राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशियों की बालाघाट जिले में सूची जारी कर दी गई है तो कुछ पार्टियों द्वारा अब आनन फानन में अपनी पार्टियों से अंतिम प्रत्याशियों के नाम जारी किये जा रहे है ऐसे ही आम आदमी पार्टी द्वारा बालाघाट जिले की तीन विधानसभा में अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गयी तो वहीं संयुक्त क्रांति पार्टी द्वारा बालाघाट जिले की दो विधानसभाओं में अपने अधिकृत प्रत्याशियों उतारे गये है
आपको बता दे कि अब नाम निर्देशन पत्र भरने और नामांकन पत्र दाखिल करने का समय 21 अक्टूबर से शुरू हो गया है इसे देखते हुए सभी पार्टियों द्वारा लगभग अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है तो वहीं 21 अक्टूबर की देर शाम संयुक्त क्रांति पार्टी द्वारा बालाघाट जिले की दो विधानसभाओं में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है जिसमें संयुक्त क्रांति पार्टी के लिए लांजी विधानसभा से किशोर समरिते को आपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं बैहर विधानसभा से महेश टेकाम को संयुक्त क्रांति पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है
तो वहीं इसी प्रकार आम आदमी पार्टी द्वारा भी अपने अधिकृत प्रत्याशियों की जिले में तीन विधानसभा में घोषणा की गई है जिसमें बालाघाट विधानसभा से आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी शिव जायसवाल होंगे तो वहीं कटंगी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी प्रशांत मेश्राम को बनाया गया है तो वहीं परसवाड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी शिव शंकर यादव को चुनाव मैदान में उतरा गया है











































