पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम नवेगांव ख में उस वक्त मातम पसर गया जब २१ वर्षीय ऊर्जावान युवक अश्विन लिल्हारे की एक सडक़ हादसे में असमय मौत हो गई। घटना ८ अप्रैल की शाम की है जब अश्विन ट्रैक्टर पर डेकोरेशन का सामान लादकर खैरलांजी से किन्ही की ओर जा रहा था। जहाँ पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास पुल पर संतुलन बिगडऩे से अश्विन सीधे ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। मामले में पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव परिजनों को सपोर्ट कर दिया है । इसमें परिजनों के द्वारा टै्रक्टर ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
यह हैं मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विन पिता जितेंद्र लिल्हारे उम्र २१ वर्ष ग्र्राम नवेगांव ख निवासी डेकोरेशन का काम करता था। जो डेकोरेशन के मालिक रवि राहगंडाले के पास मजदूरी में कार्य करने के लिए जाता था। वह प्रतिदिन की तरह ८ अप्रैल की सुबह काम करने के लिए गया हुआ था जहां रवि राहगंडाले के द्वारा अश्विन लिल्हारे के साथ मिलकर ट्रैक्टर में डेकोरेशन का सामान भरा गया। इसमें रवि राहगंडाले ट्रैक्टर चला रहा था और अश्विन ट्रैक्टर ट्राली में बैठा हुआ था जो खैरलांजी से किन्ही की ओर मुख्य मार्ग पर जा रहे थे। तभी पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसमें सवार अश्विन लिल्हारे ट्रैक्टर से नीचे गिरा और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी ट्रैक्टर चालक के द्वारा अश्विन लिल्हारे के परिजनों को दी गई। जिन्होंने उसे अस्पताल ले जाने कहां परंतु रवि राहगंडाले के द्वारा अश्विन को अस्पताल या अन्य स्थान पर ले जाने की जगह नवेगांव ख ले जा लिया गया। जिसे काफ ी देर तक परिजन ढूंढते रहे और अंत में गांव में शव मिलने पर उसे तत्काल खैरलाँजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इलाज के बजाय घर ले जाने का मृतक के परिजनो ने लगाया आरोप
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब परिजनों ने ट्रैक्टर चालक और डेकोरेशन मालिक रवि राहगंडाले पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद अश्विन को अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे उसके घर घुड़ा में ले जाकर लिटा दिया गया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है कि यदि उसे समय रहते स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार मिल जाता तो शायद आज वह जीवित होता। घटना के बाद से ही नवेगांव में तनाव और दुख का माहौल है। परिजनों ने स्पष्ट तौर पर इसे केवल हादसा ना मानकर लापरवाही से हुई हत्या करार दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की जाए। फि लहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की सूक्ष्मता से जांच शुरू कर दी है।
मृतक मेरा भाई है रवि राहगंडाले के यहां डेकोरेशन के काम में जाता था-आनंद लिल्हारे
आनंद लिल्हारे ने बताया कि मैं घर पर था काका भाई का मुझे फ ोन आया की अश्विन रोड़ पर गिर गया है। मैं मौके पर एवं अस्पताल दोनों स्थान पहुंचा कहीं नहीं मिला फि र जानकारी लगी कि नवेगांव डॉक्टर के घर ले गए हैं तो वहां भी जाकर देखा परंतु नहीं मिला। तभी रास्ते में रवि दिखा तो उसने बताया कि पास ही घुडे में सुलाकर रखा है रवि राहगंडाले नवेगांव का निवासी है। जब मैंने देखा तब तक भाई की मौत हो गई थी रवि ने ट्रैक्टर की ट्राली पर से गिरना बताया किराये का ट्रैक्टर है मेरा भाई रवि राहगंडाले के यहां डेकोरेशन के काम में जाता था।
रवि राहगंडाले की गलती से अश्विन की हुई मौत-तामेंद्र लिल्हारे
तामेंद्र लिल्हारे ने बताया कि मैं सोंझरा में था पिकअप चला रहा था तभी रवि राहगंडाले का फ ोन आया है कि अश्विन ट्रैक्टर से गिर गया। मैंने उसे अस्पताल जाने का कहा था परंतु वह मेरे भाई को अस्पताल लेकर नहीं गया १७ जगह घुमाया। घटना पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास की है वह अस्पताल को छोडक़र बॉडी नवेगांव लेकर गया। घुडे के पास रख दिया पूरा परिवार इधर.उधर ढूंढ रहा था नवेगांव में जब अश्विन का शव मिला तो उसे तत्काल अस्पताल ले गए डॉक्टर ने मृत बता दिया। इस व्यक्ति को पहले अस्पताल लेकर जाना था तो वह इधर.उधर घूम रहा था रवि राहगंडाले पर पुलिस ने कठोर कार्यवाही करना चाहिए।
इनका कहना हैं
दूरभाष पर चर्चा में बताया कि अस्पताल से एक्सीडेंट में किसी युवक की मौत होने की जानकारी थाने में मिली थी। जिस पर अस्पताल पहुंच कर जांच की गई थी अश्विन पिता जितेंद्र लिल्हारे उम्र २२ वर्ष ग्राम नवेगांव ख निवासी की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है मर्ग जांच में अपराध दर्ज कर विवेचना की जायेगी।









































