सब्जी मंडी के सड़क निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल का उपयोग करने का लगाया आरोप

0

नगर मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी की अधुरी सड़क का पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के आदेश के बाद निर्माण कार्य किया जा रहा है परन्तु सड़क निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल का उपयोग करने एवं अनियमितता बरतने का आरोप स्थानीयजनों के द्वारा लगाया जा रहा है। १८ दिसंबर को सब्जी मंडी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था और सड़क निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल का उपयोग किये जाने की जानकारी लगने के बाद ग्राम पंचायत पांढरवानी-लालबर्रा के नीरज पशीने, उपसरपंच सहित अन्य लोग निर्माण स्थल पहुंचे और देखा तो रेत पत्थर वाली एवं अन्य मटेरियल घटिया किस्म का उपयोग किया जा रहा था जिसका विरोध करते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया और ठेकेदार को बुलाने की मांग की जिसके बाद ठेकेदार निर्माण स्थल पहुंचा जिससे कहा गया कि सब्जी मंडी पहुंच मार्ग की अधुरी सड़क के निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल का उपयोग किा जा रहा है जिससे सड़क कुछ ही दिनों में खराब हो जायेगी इसलिए गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाये नही तो काम बंद करें जिस पर ठेकेदार ने उपस्थितजनों को आश्वास्त करते हुए कहा कि अच्छी क्वालिटी की मटेरियल का उपयोग किया जायेगा जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। चर्चा में नीरज पशीने ने बताया कि लंबे समय बाद सब्जी मंडी की अधुरी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है परन्तु ठेकेदार के द्वारा घटिया रेत व अन्य मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है जिससे सड़क बहुत जल्दी खराब हो जायेगी इसलिए हमारे द्वारा विरोध किया जा रहा है अगर ऐसा ही निर्माण किया जाता है तो उच्चाधिकारियों को शिकायत कर जांच करवाई जायेगी इसलिए हमारी मांग है कि उक्त सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जायेगा। वहीं सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार इमरान अली से सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने व घटिया मटेरियल का उपयोग करने का जो आरोप लगाया जा रहा है उस पर प्रतिक्रिया देने कहा गया तो उन्होने निर्माण के संबंध में कुछ भी कहने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here