पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के टिहलीबाई शासकीय माध्यमिक शाला परिषर में २२ मार्च को आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक वारासिवनी खैरलांजी ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा सहित अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। जिसमें तात्कालिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दिनांक २ सितम्बर २०२३ को अतिथि शिक्षकों की महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा नही करने के विरोध में भोपाल में आयोजित आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। इसमें अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार प्रति वर्ष ४ अंक तथा अधिकतम २० अंक बोनस के रूप में स्कूल शिक्षा भर्ती चयन परीक्षा में दिया जायें। अतिथि शिक्षकों की विभागीय परीक्षा लेकर गुरूजी के तर्ज पर वर्ग १, वर्ग२, वर्ग ३ का चयन परीक्षा पाठ्यक्रम के आधार पर भर्ती किया जायें। अतिथि शिक्षकों के लिये की गई महापंचायत की घोषणाओं को केबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर अतिशीघ्र अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने जैसे विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर भोपाल आंदोलन के लिए विचार विमर्श किया गया। वारासिवनी अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय राणा ने पदमेंश से चर्चा में बताया कि अतिथि शिक्षकों के द्वारा भोपाल में २९ और ३० मार्च को भव्य आंदोलन सरकार के खिलाफ होना है। यह सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में निर्णायक आंदोलन होना है। क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री के द्वारा अतिथि शिक्षक की महापंचायत बुलाकर अनेको घोषणाएं की गई थी। परंतु वर्तमान में प्रत्येक अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर हैरान परेशान है। शासन प्रशासन के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसी पर ध्यान आकर्षण करने के लिए भोपाल में आंदोलन आयोजित है। जिसकी जानकारी बैठक के माध्यम से समस्त लोगों को दी गई है कि संकुल स्तर पर लोगों को जाना है। हम चाहते हैं कि हरियाणा की तर्ज पर सरकार व्यवस्था करें सीधी भर्ती में बोनस अंक दे विभागीय परीक्षा ले सहित अन्य विषय है। इस अवसर पर विकासखण्ड अध्यक्ष संजय राणा ,लोपेन्द्र राहंगडाले ,प्रेमेन्द्र पारधी ,देवेन्द्र पंचेश्वर ,वर्षा घोडेश्वर ,कमलेश नगपुरे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।








































