सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई

0

सलमान खान धमकी भरे खत मिलने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। हाल ही में वे मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे थे। यहां सलमान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को हथियार लाइसेंस के लिए एप्लिकेशन दी थी। अब हाल में रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने अपनी कार को अपग्रेड किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर से चलेंगे। इसमें उन्होंने अपनी कार में आर्मर लगवाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कार के सभी कांच को भी बुलेटप्रूफ करवाया है। हालांकि, यह लैंड क्रूजर का नया मॉडल नहीं है। ये पूरा मामला तब सामने आया था जब सलमान के पिता सलीम मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सैर के बाद सलीम खान को अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में लिखा था तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान। इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here