कई महीनों तक अपने रूमर्ड रिलेशन के चलते सुर्खियों में रहे विक्की कौशल और कटरीना कैफ के रिलेशन से पर्दा उठ चुका है। हाल ही में एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने दोनों के रिश्ते को कन्फर्म करते हुए कहा है कि दोनों रिलेशन में हैं। कटरीना- विक्की के अलावा भी कई सेलेब्स अपने रूमर्ड रिलेशन के चलते सवालों से घिरे हुए हैं, हालांकि खुद सेलेब्स ने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-
सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी
आलिया भट्ट के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम अब कियारा आडवाणी से जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो दोनों ही कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके चलते दोनों को अकसर साथ में पार्टीज करते देखा जाता है। न्यू ईयर के मौके पर भी दोनों वैकेशन पर अफ्रीका और मालदीव्स गए थे। कियारा को एक बार सिद्धार्थ के पैरेंट्स के साथ डिनर करते भी स्पॉट किया जा चुका है।
तारा सुतारिया- आदर जैन
‘मरजावां’ एक्ट्रेस तारा सुतारिया लंबे समय से कपूर फैमिली के आदर जैन के साथ स्पॉट की जा रही हैं। दोनों को कई बार पैपराजी द्वारा डिनर डेट पर देखा जा चुका है, हालांकि दोनों ही अपने रिलेशन की खबरों से इनकार करते आए हैं। तारा, आदर के भाई अरमान की शादी में भी शामिल हुई थीं।
सलमान खान- यूलिया वंतूर
कटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद सलमान खान का नाम रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर से जुड़ रहा है, हालांकि एक्टर ने इन खबरों को कभी कन्फर्म नहीं किया है। सलमान, यूलिया पर काफी मेहरबान रहते हैं। 2020 में हुए लॉकडाउन के दौरान भी सलमान, यूलिया के ही साथ अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में रहे थे। यहां जैकलीन फर्नांडिस ने भी उन्हें कंपनी दी थी। यूलिया, सलमान के परिवार से भी काफी क्लोज हैं।
दिशा पाटनी- टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक समझा जाता है, हालांकि दोनों ही अपने इस रिश्ते को दोस्ती बताते आए हैं। ‘भारत’ फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब दिशा से उनके और टाइगर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं टाइगर को काफी लंबे समय से इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं। हम दोनों ही शर्मिले हैं इसलिए बात नहीं बन पा रही है’।
श्रद्धा कपूर- रोहन श्रेष्ठा
पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम कई सालों से रोहन श्रेष्ठा (सेलिब्रिटी फोटोग्राफर) से जुड़ा हुआ है। खबरें हैं कि दोनों रिलेशन में हैं, हालांकि एक्ट्रेस रोहन को अपना अच्छा दोस्त बताती आई हैं। लेकिन अब खबरों की मानें तो ये रूमर्ड कपल जल्द ही शादी कर सकता है। हाल ही में वरुण धवन की शादी की तस्वीरों पर रोहन ने उन्हें बधाई दी थी, जिस पर शुक्रिया कहते हुए वरुण ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि अब तुम भी तैयार हो’।
आथिया शेट्टी- के एल राहुल
‘हीरो’ फिल्म से डेब्यू करने वालीं स्टारकिड आथिया शेट्टी का नाम इन दिनों क्रिकेटर के एल राहुल से जुड़ रहा है। दोनों कई बार डिनर डेट, मूवी डेट और वैकेशन पर साथ नजर आ चुके हैं, हालांकि आथिया ने अपने रिश्ते कमेंट करने के इनकार कर दिया है।










































