पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। शासकीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र १ अप्रैल से शुरू हो चुका है। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार १ अप्रैल को शासकीय स्कूलों में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी मेें नगर मुख्यालय स्थित सांदीपनी (उत्कृष्ट) स्कूल में १ अप्रैल को प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभापति झामसिंह नागेश्वर, पांढरवानी सरपंच, विधायक प्रतिनिधि अनीस खान, वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश पाठक, रवि अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रमुख आतिथ्य एवं प्राचार्य सनत दुबे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। जिसके बाद नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलकवंदन एवं मिठाई खिलाकर उन्हे नवीन कक्षा में प्रवेश दिया गया एवं पाठ्य पुस्तक भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को वितरित किये और कक्षा ६ वीं, ९ वीं में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल का भी वितरण किया गया। साथ ही केजी २ से कक्षा ११ वीं तक के जिन विद्यार्थियों ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये है उन्हे अतिथियों के हस्ते पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को अच्छी पढ़ाई कर आगे बढऩे की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नये एवं पुराने बच्चों को शुभकामनाएं देेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।








































