बैहर पुलिस ने लॉटरी के नाम पर अन्तर्राजिय साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए इस मामले में उत्तर प्रदेश के 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार इन चार लोगों की गैंग से पुलिस ने 6 मोबाइल, 9 सिमकार्ड और नगदी 20 हजार रुपए जप्त किये।
साइबर फ्रॉड करने वाली इस गैंग से मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान गुजरात मुख्य उद्देश्य आज राज्य में हुई धोखाधड़ी के मामले खुलासे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है
बैहर पुलिस के मुताबिक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं मोबाइल से लॉटरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी वही बैहर में शहनाज खान के साथ लॉटरी लगने एवं लॉटरी में 25 लाख रुपए मिलने का झांसा देकर विभिन्न खातों में करीब डेढ़ लाख रुपए डलवाया गए थे ।
शहनाज खान द्वारा की गई रिपोर्ट पर बैहर थाने में अपराध क्रमांक 333/021 में धारा420 भादवि, धारा 66c, 66d आई टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। लगातार साइबर फ्रॉड के अपराधों में इजाफा होने तथा आम जनता के साथ धोखाधड़ी होने के इस मामले को पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक बैहर आदित्य मिश्रा को थाना बैहर और मलाजखंड पुलिस की टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किये थे।
उप पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने अपनी टीम के साथ विवेचना प्रारंभ करते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मोबाइल साक्ष्य, बैंक दस्तावेजों की मदद से कालपी जिला जालौन उत्तर प्रदेश के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एंड्राइड मोबाइल फोन कीपैड सिम एवं नगद राशि जप्त गई।










































