सामंथा ने खरीदा नागा चैतन्य का घर

0

साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने हैदराबाद में एक आलीशान घर खरीदा है। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर मुरली मोहन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि सामंथा ने जिस बिल्डिंग में घर लिया है, उसमें वो पहले अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ रहती थीं। इस घर के साथ उनकी कई यादें जुड़ी हैं। इस वजह से उन्होंने इसे दोबारा खरीदने का फैसला लिया। मुरली ने आगे बताया कि जब सामंथा और नागा अलग होने वाले थे, तब उन्होंने इस घर को बेच दिया था। लेकिन उसके बाद एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की और पैसे जुटाए। फिर उस घर के मालिक से बातचीत की और दोबारा ज्यादा पैसे देकर उसे खरीदा लिया, क्योंकि वो वहां रहना चाहती थी। अब वो उस घर में अपनी मां के साथ रहती हैं। फैंस सामंथा के इस फैसले की खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सेल्फ मेड और इंडिपेंडेंट वुमन कह रहे हैं। बता दें सामंथा ने लगातार 3 बार पैन इंडिया रिसर्च में मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार के रूप में टॉप पोजीशन हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here