बालाघाट से बैहर मार्ग के मध्य बालाघाट से 18 किलोमीटर दूर गागुलपरा से बंजारी घाटी के बीच एक बार फिर लगातार बारिश होने की वजह से घाट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिसे देखते हुए एमपीआरडीसी द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

एमपीआरडीसी विभाग के प्रबंधक दीपक आड़े ने पद्मेश न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया कि बीते वर्ष इस स्थान पर अधिक बारिश की वजह से घाट कि कुछ हिस्से से मिट्टी का कटाव होने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इस वर्ष बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर घाट का पोरेशन क्षतिग्रस्त होता दिखाई दे रहा है। जिसे देखते हुए विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
हालांकि समय रहते मरम्मत कार्य पूरा हो जाने से एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि बीते वर्ष की तरह इस रोड पर आवागमन बाधित नहीं होगा। श्री आड़े के अनुसार क्षेत्र में बारिश का पानी घाट से होता हुआ सड़क किनारे से बहता है इस दौरान लगातार बारिश होने की वजह से मिट्टी का कटाव पहाड़ों पर होने का सिलसिला कुछ दिन तक चल सकता है जिसका मरम्मत के कार्य किए जा रहा है।









































