कृषि कानून के समर्थन में भाजपा भी खुलकर मैदान में आ गई है। किसानाें काे इसके लाभ गिनाने के लिए किसान सम्मेलन आयाेजित किए जा रहे हैं। ग्वालियर में किसान सम्मेलन में शामिल हाेने आए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर ने कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस प्रयास में वह कभी सफल नहीं होंगे। किसानों के साथ वार्ता में जल्द ही समाधान होगा। देश भर के किसान इस कानून का समर्थन कर रहे हैं।
राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने किसान सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास केवल नारा नहीं है, भाजपा की नीयत भी है। आज भी समर्थन मूल्य पर मुहर लगती है। कृषि कानून काे लेकर विपक्ष झूठ के बीज बाे रहा है, कृषि कानून पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके। उन्हाेंने कहा कि यदि हम बदलेंगे नहीं ताे आगे बढ़ेंगे नहीं।
सीएम ने गिनाए कृषि कानून के फायदेः आयाेजन स्थल फूलबाग मैदान पर चार बड़ी एलईडी लगाई गई है। दाेपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान के रीवा में चल रहे आयाेजन का यह प्रसारण किया गया। जिसमें सीएम ने किसानाें काे कृषि कानून से हाेने वाले फायदे की जानकारी दी।
सत्तर साल बाद किसानों को असली आर्थिक स्वतंत्रता मिली
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सत्तर साल बाद किसानों को असली आर्थिक स्वतंत्रता मिली है। इससे मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश के किसानों में नई क्रांति आएगी। कृषि कानून ऐतिहासिक अधिनियम है।