नगर के शासकीय सिविल अस्पताल में 1 अक्टूबर को जनपद व स्वस्थ विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष माया उइके जनपद सीईओ दीक्षा जैन बीएमओ डॉ कमलेश झोड़े खंड कार्यक्रम अधिकारी संजय तुरकर की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात 39 वृद्धजनों का पुष्प माला से सम्मान कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें डायबिटीज हाइपरटेंशन के मरीजों को चिन्हित कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर वृद्धजनों को आगामी जीवन सफलतापूर्वक जीने के लिए प्रेरित कर बधाइयां दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
वही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तहसील कार्यालय के द्वारा 100 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके मतदाता का सम्मान किया गया। जिसमें तहसील कार्यालय की टीम के द्वारा भाग संख्या 54 की मतदाता श्रीमती शोभा रामचरण पांडे का वार्ड नंबर 4 निवासी समाजसेवी संदेश मिश्रा के निवास पर जाकर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर पटवारी अनिल पटले एसडी पटले शलभ सिंह बैंस अजय कुमार उके एवं तहसील कार्यालय निर्वाचन शाखा के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।










































