जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक से लेकर उपयंत्री लेवल के अधिकारी तक सभी लामबंद हो गए हैं।
रविवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन और सांसद ढालसिंह बिसेन को ज्ञापन सौंपकर अधिकारी कर्मचारियों के सामने उत्पन्न होने वाली समस्या से अवगत कराया तथा जिला पंचायत सीईओ को हटाए जाने की मांग की।
सांसद ढालसिंह बिसेन ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ के विरुद्ध पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने लिखित शिकायत की है कि यह सीईओ निर्धारित समय से भी ज्यादा समय तक काम कराते हैं, जिससे होने वाली मानसिक प्रताड़ना से सभी लोग परेशान हैं।
विधायक एवं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने बताया कि पंचायत के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा ज्ञापन दिया गया है।










































