सीएम राइज ने किया निराश,शुक्रवार को भी मायूस लौटे परिजन और छात्र !

0

सीएम राईज स्कूल में अपने नौनिहालों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां लाख जतन के बावजूद भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सीएम राईज स्कूल में नहीं करा पा रहे हैं।

एडमिशन के लिए स्कूल कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हाल ही में संपन्न हुई कक्षा नौवीं कक्षा 11वीं के एडमिशन की प्रक्रिया के बाद अभिभावकों को आशा थी कि जल्द ही नर्सरी से लेकर कक्षा पहली तक के बच्चों की लिस्ट स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी की जाएगी। लेकिन इसके पूर्व बच्चों की सूची प्रकाशन की प्रक्रिया रद्द करने के बाद एक बार फिर शुक्रवार को बच्चों के दाखिले की लिस्ट स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी नहीं की गई।

उधर लिस्ट जारी होने की आस को लेकर दूरदराज से स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के अभिभावकों को एक बार फिर मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

 इस पूरे मामले को लेकर सीएम राइज स्कूल प्राचार्य डॉ युवराज रहांगडाले ने बताया कि 10 जून को नर्सरी से कक्षा पहली तक के बच्चों की लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन लिस्ट जारी करने को लेकर अधिकारियों का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ। जिसके चलते आज यह लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही अधिकारियों से लिस्ट जारी करने को लेकर आदेश आएंगे वैसे ही लकी ड्रा के आधार पर एडमिशन के लिए बच्चों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जहां लिस्ट जारी होने के बाद सीएम राईज स्कूल में चयनित बच्चों का दाखिला लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here