मुंबई. सात दिसंबर को शेखर सुमन का जन्मदिन होता है। हालांकि, इस साल एक्टर अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने कोई भी जश्न न बनाने का फैसला लिया है।
शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं 7 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। सुशांत के लिए कम से कम इतना तो मैं कर सकता हूं। किसी भी तरह के उत्साह का मूड नहीं है।’
शेखर सुमन अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं, ‘बर्थडे सेलिब्रेट करने की बजाय मैं भगवान से यह प्रार्थना करूंगा कि सुशांत के दोषी पकड़े जाएं और जल्दी से जल्दी यह केस बंद हो।’