सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद महिला को आया Heart Attack, इस गलती से हो सकती थी मौत

0

आजकल कम उम्र में युवा हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। बाहर से भले ही फिट और स्टॉन्ग दिखे, लेकिन अंदर से कमजोर होते जा रहे हैं। ऐसे में शरीर में होने वाले बदलाव को अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर किसी दवा का सेवन करते हैं, तो उसके साइड इफेक्ट के बारे में भी पता होना जरूरी है। ऐसा में आपको इस लिए बता रहें हैं, क्योंकि एक महिला ने रेडिट पर अपनी सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद आए हार्ट अटैक के बारे में बताया है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार महिला को संबंध बनाने के बाद दिल का दौरा पड़ा था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो दिल से संबंधित बीमारी की मेडिसिन लेती थी। उसे ज्यादा मेहनत, कसरत और एक्साइटमेंट वाली गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया था। वैसे कई एक्सपर्ट सेक्स को एक अहम एक्सरसाइज बताते हैं, लेकिन यहां इस केस में लापरवाही के कारण मौत हो सकती थीं।

महिला ने बताया कि मैं अपनी दोस्त की शादी में गई थी। तब मेरी मुलाकात एक शख्स से हुई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं उसके साथ होटल के कमरे में चली गई। जहां हम दोनों काफी करीब आ गए। उन्होंने कहा, ‘उस दौरान सीने में दर्द उठा और दिल की धड़कन बढ़ गई थीं।’

महिला ने बताया कि उसका सिर चकराने लगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि मेरा साथ एक समझदार व्यक्ति था। उसने तुरंत मेरी कमर को रगड़ा और शांत करवाया। अगले दिन में डॉक्टर से मिली और टेस्ट करवाया। फिलहाल महिला ठीक है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग महिला के खुलासे पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here