स्टोक्स बने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान

0

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम के नये कप्तान बने हैं। इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा की है। इससे पहले जो रुट ने एशेज सीरीज और वेस्टइंडीज दौरे में मिली हार के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था , इसके बाद से ही उनपर कप्तानी छोड़ने का दबाव था। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अभी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। अपने पिछले 17 टेस्ट मैच में से उसे केवल एक में ही जीत मिली हैं , ऐसे में कप्तान के तौर परस्टोक्स की राह आसान नहीं रहेगी। ईसीबी के नये प्रबंध निदेशक रॉब केई को उम्मीद है कि रटोक्स की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
रॉब ने कहा, ‘वह उस मानसिकता का प्रतीक है जिसे हम लाल गेंद के क्रिकेट के अगले युग में इस टीम के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि उसने इस पेशकश को स्वीकार किया और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी और सम्मान के लिए तैयार है। वह इस अवसर का लाभ लेने का अधिकारी है।’ स्टोक्स भारत के खिलाफ आगामी जुलाई में एकमात्र टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। यह वही टेस्ट है जो पिछले साल भारतीय टीम कोरोना संक्रमण के कारण नहीं खेल पायी थी।
स्टोक्स इंग्लैंड के लिए किसी भी प्रारुप में एक मैच विजेता खिलाड़ी माने जाते हैं। वहीं रूट पांच साल कप्तान रहे हैं। रूट इंग्लैंड के सबसे सफलतम टेस्ट कप्तान हैं। रूट की कप्तानी में टीम ने 64 टेस्ट मैचों में से 27 में जीत दर्ज की। वहीं 26 मुकाबलों में उसे हार मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here