स्वच्छता सर्वेक्षण में बालाघाट नगरपालिका को मिला थ्री स्टार

0

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रैंक शनिवार की शाम को जारी हुआ है जिसमें बालाघाट नगरपालिका ने निरंतर सुधार करते हुए अपने रैंक में गोल्ड मेडल हासिल किया है इसे मध्यप्रदेश में सेकंड रैंक मिला है वही बालाघाट नगर पालिका को पहली बार नेशनल रैंकिंग प्राप्त हुई इसमें भी बालाघाट नगरपालिका की 21 वी रैंक है जो बालाघाट शहर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

आपको बताये कि बालाघाट नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में थ्री स्टार का दर्जा पाने बहुत मेहनत की जा रही थी, इसके लिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा अपने अमले को कड़े निर्देश देते हुए शहर के सभी वार्डो से कचरे का नियमित उठाव करना घरों से कचरा अलग-अलग रखना तथा उस कचरे को डंपिंग यार्ड में ले जाकर अलग-अलग कर उपयोगिता में लाने का कार्य किया गया था। इसको लेकर पूर्व में सूचना दिए बगैर अलग-अलग समय में 3 टीमें पहुंची थी और उनके द्वारा पूरे शहर का निरीक्षण कर अलग-अलग आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण का आकलन किया गया था।

यह भी बताया जा रहा है की मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पहले ही घोषणा की जा चुकी है जो जितने स्टार प्राप्त करेगा उसे उतने रुपए दिए जाएंगे। 1 स्टार के लिए 10 लाख, 3 स्टार के लिए 30 लाख और फाइव स्टार के लिए 50 लाख रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी। बालाघाट नगरपालिका को थ्री स्टार का दर्जा मिला है इस प्रकार इस नगरपालिका को स्वच्छता के लिए कार्य करने 30 लाख रुपये की राशि शासन से दी जाएगी। निश्चित ही इस राशि से स्वच्छता के क्षेत्र में और बेहतर कार्य किए जाएंगे, यह भी बताएं कि तत्कालीन सीएमओ सतीश मटसेनिया 2 वर्ष पहले जब बालाघाट नगरपालिका में पदस्थ हुए थे उस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया तथा उनके रहते पहले वर्ष मध्यप्रदेश में 70 वी रैंक मिली वहीं पिछले वर्ष 35 वा रैंक प्राप्त किया था।

इसके संबंध में चर्चा करने पर नगरपालिका सीएमओ सतीश मटसेनिया ने बताया कि बालाघाट नगरपालिका के लिए बड़े गौरव का विषय है। इस नगरपालिका ने स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश में सेकंड रैंक हासिल किया है यह 50 हजार से 1 लाख शहर की कैटेगरी में मिलता है। मुख्यमंत्री द्वारा नगरपालिका सीएमओ, अध्यक्ष व नगरपालिका स्वच्छता की पूरी टीम को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही साथ भारत सरकार में राष्ट्रपति के द्वारा भी सम्मानित करने के लिए दिल्ली बुलाया जा रहा है। समस्त शहरवासियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है शहर की जनता इसी तरह प्रयास जारी रखें और शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का प्रयास करें। बालाघाट शहर को यह रैंक विधायक गौरीशंकर बिसेन और कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के लगातार ध्यान दिए जाने तथा सभी के प्रयास से बालाघाट शहर को मध्यप्रदेश में दूसरे नंबर पर लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here