राष्ट्रमण्डल खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित कर दी है। इन खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसमें भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। इसमें भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। इन खेलों के मुकाबले 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होंगे। भारतीय टीम ने हाल में हरमनप्रीत की कप्तानी में श्रीलंका दौरे में टी20 और एकदिवसीय सीरीज जीती है। ऐसे में उसका लक्ष्य जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखना रहेगा। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते हुए कहा, चयन समिति ने 2022 राष्ट्रमण्डल खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भारतीय टीम पहली बार इन खेलों में शामिल होगी। राष्ट्रमण्डल खेलों में कुल 8 टीमें उतर रही हैं।
भारतीय महिला टीम में युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को भी शामिल किया गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया भी टीम में शामिल हैं पर ऋचा घोष 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं हैं। उन्हें स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है। वहीं स्नेह राणा फिट नहीं होने के कारण बाहर हैं पर उन्हें भी खेलों के लिए टीम में जगह मिली है। वह अभी एनसीए में रिहैब कर रही हैं। टीम में तेज गेंदबाज के रुप में रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह और पूजा वस्त्रकार को जगह मिली है।
इन खेलों में कुल 8 टीमों को अवसर मिला है और इन्हें 2 समूहों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बारबाडोस की टीम है। वहीं दूसरे समूह बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को शामिल किया गया है। भारत का 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से, 31 जुलाई को पाकिस्तान से और 3 अगस्त को बारबाडोस से मुकाबला है। सेमीफाइनल के मुकाबले 6 अगस्त को जबकि स्वर्ण पदक और कांस्य पदक के मुकाबले 7 अगस्त को खेले जाएंगे.
राष्ट्रमण्डल खेलों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया भाटिया, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकार, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्ज, राधा यादव, हरलीव देओल और स्नेह राणा।
स्टैंडबाय: सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष, पूनम यादव।
बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat









































