हवाई सफर हुआ मजेदार, प्लेन में बिना इंटरनेट चला पाएंगे Zee5 जैसे OTT Apps, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

0

हवाई सफर काफी आरामदायक होता है। प्लेन में कई सारी सुविधाएं ऑफर की जाती है। यात्रियों के खाने-पीने का अच्छे से ख्याल रखा जाता है। लेकिन इसके बावजूद लंबे रूट्स काफी बोरिंग हो जाते हैं। खासतौर पर उन यात्रियो के लिए जिन्हें विंडो सीट्स नहीं मिलती है। हवाई सफर में इंटरनेट न होने की वजह से यात्री ओटीटी ऐप्स और सोशल मीडिया का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। लेकिन हवाई सफर की इस समस्या को दूर करने के लिए Air Asia की तरफ से AirFlix सर्विस लॉन्च की गई है, जिसमें इन-फ्लाइट ओटीटी ऐप्स जैसे Zee5 का लुत्फ उठाया जा सकेगा। Airflix पर तमाम तरह के ओटीटी ऐप्स मौजूद है, जिससे सफर के दौरान लेटेस्ट फिल्म, मूवी शोज और म्यूजिक का लुत्फ उठा पाएंगे। इतना ही नहीं इस सर्विस में शॉपिंग से लेकर बिना इंटरनेट ऑनलाइन काम कर पाएंगे।

Airflix सर्विस के लिए Air Asia ने Sugarbox के साथ समझौता किया है। बता दें कि SuberBox एक हाइपरलोकल एज क्लाउड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन है, जिसकी मदद से प्लेन में तमाम तरह की ऑनलाइन सर्विस ऑफर की जाती हैं।

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल
डीजीसीए की गाइडलाइन के तहत यात्रियों को प्लेन में सफर के दौरान फोन को फ्लाइट मोड में डालना होता है। इसके बाद फोन में सारी इंटरनेट सर्विस बंद हो जाती है।
इसके बाद आपको सिंपल वाई फाई ऑन करना होगा।
यहां आपको Airflix ऑप्सन मिलेगा, जिसे कनेक्ट करना होगा।
इसके बाद आपको गूगल क्रोम में Airflix.airasia.co.in सर्च करना होगा।
इसके बाद आप बिना इंटनरेट ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन हासिल कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here