जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इससे हवा का रुख बदल गया है। राजस्थान की गर्म हवाओं ने बुधवार को सुबह 10 बजे दस्तक दे दी और शहर तपना शुरू हो गया है। सुबह 11:30 बजे शहर तपने लगा है। शहर की सड़कों पर लोगों की संख्या घट गई। जो व्यस्तम सड़कें थी, उन पर लोगों की संख्या काफी कम है। शहर की सड़कों के किनारे लोग छांव खड़े दिखे। गर्मी बढ़ने से शीत पेय की खपत बढ़ गई। शीत पेय की दुकानों पर लोगों की संख्या दिखने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो दोपहर एक बजे के बाद तापमान 41 डिसे पर पहुंच सकता है।
मंगलवार को हवा में आ गई थी हल्की नमी
गत दिवस जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इससे हवा में हल्की नमी आ रही थी। नमी ने तापमान को बांध दिया था, लेकिन रात में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया। यह राजस्थान की गर्म हवा में बाधा बना हुआ था, जिससे हवा नहीं चल पा रही थी। शहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और हवा भी बदल गई। राजस्थान से गर्मी आना शुरू हो गई है। इससे गर्मी बढ़ गई। इस वजह से दिनभर धूप रही। दोपहर में गर्मी की चुभन अधिक रही। दिन में लोग छांव खड़े होते नजर आए। सिग्नल पर रुकने पर छांव में खड़े रहो रहे थे। इसके अलावा एसी व कूलर फिर से चालू हो गए हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ी है। शहर में प्रतिदिन की खपत 51 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। अगले महीने लोगों अधिक खपत के बिल आएंगे। सूर्य अस्त के बाद मौसम में हल्की उमस भी रही। सुबह 11:30 बजे तापमान 36 डिग्री से्ल्सियस के ऊपर पहुचं गया। लोग गर्मी को लेकर बोलने लगे कि अब मौसम बदल गया। आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान 19.9 डिसे दर्ज हुआ। अभी दिन में गर्मी बढ़ेगी, जब नमी सूख जाएगी तो दिन व रात में गर्मी का सामना करना पड़ेगा।










































