हवा में उड़ रही नाव, मेघालय में एक नदी की हैरान कर देने वाली तस्वीर हुई वायरल !

0

जल शक्ति मंत्रालय ने मेघालय में एक नदी पर तैरती नाव की अद्भुत फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है। नादी का जल इतना साफ और क्लियर है कि नीचे की हरियाली और शिलाखंड साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे नाव पानी के ऊपर तैरने के बजाय हवा में उड़ रही है। यह तस्वीर उमंगोट नदी की है। मंत्रालय ने नदियों को साफ रखने के लिए प्रदेश के लोगों को शुक्रिया कहा है।

बता दें उमंगोट नदी शिलांग से करीब 100 किमी दूर है। जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि यह दुनिया की सबसे स्वस्छ नदियों में से एक है। काश हमारी सभी नदियां ऐसी ही स्वस्छ होतीं। मेघालय के लोगों को सलाम। फोटो में नाव में पांच लोगों को ले जाते हुए दिख रहे हैं।

मंत्रालय ने ट्विटर पर तस्वीर मंगलवार को शेयर की। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3508 रिट्वीट और 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस फोटो को देखकर लोग हैरान रह गए है। एक शख्स ने कमेंट कर पूछा कि यमुना नदी ऐसी कब होगी। जबकि दूसरे ने लिखा, अरुणाचल प्रदेश में अधिकतर नदियां इतनी साफ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here