उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ हाथरस पहुंचे थे और भारी हंगामा हुआ था। शुक्रवार को टीएमसी नेताओं ने ऐसा ही करने की कोशिश की। डेरेक ओ ब्रायन की अगुवाई में टीएमसी के नेताओं ने हाथरस गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश की। नेताओं ने गांव की सीमा पर ही रोक दिया। इस दौरान भारी धक्कामुक्की हुई। इस दौरान डेरेक ओ ब्रायन जमीन पर गिर गए। कल राहुल गांधी गिरे थे। डेरेक ओ ब्रायन के साथ पार्टी की महिला नेता भी थीं। काकोली घोष का कहना है कि डेरेक ओ ब्रायन को पुलिस ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे उन्हें चोट भी लगी है।
तृणमूल कांग्रेस का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल हाथरास पहुंचा। इसमें शामिल डेरेक ओब्रायन राजसभा सांसद, सासंद डॉ काकोली घोष, प्रतिभा मंडल सांसद और ममता ठाकुर पीड़िता के गांव नही जाने दिया गया। प्रवतिनिधि मंडल ने नारेबाजी की। अधिकारियों से नौक झोंक भी हुई। इसके बाद धरने पर बैठ गए। सदस्यों ने रामगोपाल यादव से भी बात की।