हिजाब विवाद : प्रियंका गांधी से शर्लिन चोपड़ा का सवाल- क्या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में बिकिनी पहनने की अनुमति है

0

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है। जो उन्हें संविधान से मिला है। फिर चाहे बिकिनी हो, घूंघट, जींस या फिर हिजाब। यह महिला का अधिकारी है। वह जो पहनना चाहे पहन सकती है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें। प्रियंका के इस बयान पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सवाल खड़े किए है।

प्रियंका के ट्वीट को किया री-ट्वीट

शर्लिन चोपड़ा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट को री-ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मिसेस वाड्रा, भारतीय संविधान की आपकी समझ के अनुसार, क्या लड़कियों को एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में बिकिनी पहनने की अनुमति है। अगर हां, तो किस तरह की। माइक्रो-बिकिनी या सी-थ्रू बिकिनी। मेरे पास काफी हैं। मुझे खुशी होगी इन्हें डोनट करने में !

कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज बंद

बता दें इस विवाद की शुरुआत तब शुरू हुई। जब उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज फॉर वीमेन में 6 छात्राओं को हिजाब पहनकर आने से रोक दिया गया। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए मानने से मना कर दिया। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने लड़कियों के माता-पिता के साथ बैठक की, लेकिन नतीजा नहीं निकला। मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं। वहीं हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालातों को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here