तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम हीरापुर और टिल्ली टोला के बीच जंगल नाला में एक नवजात बच्चे को लावारिस हालत में पाया गया। यह बच्चा नाला में डूबा हुआ था जिसे ग्राम के सरपंच पति ने नाला से निकालकर कटंगी के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बच्चे का वजन 3 किलोग्राम और उम्र करीब 45 दिन की बताई गई है। यह नवजात बच्चा आसपास के गांव का ही होने की संभावना है इस बच्चे को जन्म देने वाली माँ ही उसे असुरक्षित स्थान पर लावारिस हालत में छोड़कर गई है। इस महिला को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जांच पड़ताल सिरोही पुलिस द्वारा की जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को सुबह ग्राम हीरापुर की एक महिला बकरी चराने के लिए ग्राम समीप जंगल नाला तरफ गई थी ।इस महिला ने जंगल से खेत, तालाब में पानी जाने वाले नाला में एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर यह महिला नाला तरफ गई देखी नाला में एक बच्चा डूबा हुआ था । इस महिला ने अपने बेटे के फोन के द्वारा सरपंच इंद्रपाल पटले को बताया। नाला में यह नवजात बच्चा कपड़े में लपेटा हुआ था। सूचना मिलते ही सरपंच इंद्रपाल पटले गांव वालों के साथ जंगल पहुंचे और नाला से बच्चे को बाहर निकाले । यह बच्चा जिंदा था जिसकी महिला से ही मौके पर ही तेल मालिश करवाई गई और उसे 108 एंबुलेंस से कटंगी अस्पताल भिजवाए गया ।बच्चे को अस्पताल में भर्ती कर सक्शन के द्वारा बच्चे के पेट से थोड़ा पानी निकाला गया और ऑक्सीजन लगाकर बच्चे को रखा गया है बच्चे का वजन 3 किलोग्राम और यह बच्चा 45 दिन का होना बताया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक इस नवजात बच्चे को 13 मार्च की सुबह ही नाला किनारे असुरक्षित स्थान पर लावारिस हालत में छोड़ा गया है। सम्भतः इस नवजात बच्चे को उसे जन्म देने वाली मां छोड़ कर चली गई ।मामले की जांच तिरोड़ी पुलिस द्वारा की जा रही है। यह बच्चा आस पास के ही गांव का होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जानकारी के मुताबिक तिरोड़ी पुलिस इस नवजात बच्चे को जन्म देने वाली महिला के विरुद्ध धारा 317 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर इस महिला को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।।
बकरी चराने जंगल गई महिला ने बच्चे को नाली में देखी
- सरपंच पति इंद्रपाल पटले
सरपंच पति इंद्रपाल पटले ने बताया कि हीरापुर और टिल्ली टोला के बीच जंगल तालाब किनारे एक महिला बकरी चराने गई थी महिला ने नाली एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी महिला ने जाकर देखी नाली में एक बच्चा गिरा पड़ा हुआ था महिला ने अपने बेटे के द्वारा फोन करके बताई तब वे दो-चार लोगों के साथ मौके पर गया था ।बच्चा जिंदा था उसे नाली से निकालकर कपड़े उतारे और महिला के द्वारा तेल मालिश करवाई गई और 108 एंबुलेंस बच्चे को कटंगी हॉस्पिटल भिजवाया गया है।








































