टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की ‘हीरोपंती 2’ ईद के अवसर पर 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स एक बड़ा म्यूजिक इवेंट आयोजित करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के इस इवेंट में ए आर रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। ऑस्कर विजेता संगीतकार आने वाले वीकेंड में मुंबई के पॉपुलर मल्टीप्लेक्स में से एक में एक्शन फ्लिक ‘दफाकर’ के पहले गाने पर लाइव परफॉर्म करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि म्यूजिक इवेंट में रहमान फिल्म की धुन पर परफॉर्मेंस देंगे। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में टाइगर-तारा के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। रजत अरोड़ा ने फिल्म की कहानी लिखी है और ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है।
आमिर खान के भाई को पहचानना हुआ मुश्किल
आमिर खान के भाई फैजल खान तो आपको याद ही होंगे? अगर नहीं याद हैं तो बता दें कि फैजल ने आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म मेला में काम किया था। फैजल लम्बे समय से लाइमलाइट से दूर थे, लेकिन एक बार फिर से उनका नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। इसके पीछे की वजह उनका शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन है। इसके अलावा इस समय सोशल मीडिया पर सुहाना खान और खुशी कपूर समेत कई स्टारकिड्स की फोटोज सामने आई हैं। यह सभी लोग जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म द आर्चीज का लुक टेस्ट देने पहुंचे थे और इसी के साथ एक बार फिर से लोगों के बीच नेपोटिज्म की चर्चा होने लगी है। वहीं सिंगर जुबिन नौटियाल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसके बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि उनकी सगाई हो चुकी है। लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में हम आपको तीनों खबरों को विस्तार से बताने वाले हैं।
RRR फिल्म को दर्शकों ने बताया ‘मास्टरपीस’
बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म RRR ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म का फर्स्ड डे फर्स्ट शो देख रहे लोग ट्विटर पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए एसएस राजामौली ने लगभग 5 साल के बाद निर्देशक की कुर्सी संभाली है। अनाउंसमेंट के बाद से ही ट्रिपल आर को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण जैसे बड़े स्टार्स हैं। साथ ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी RRR में अहम रोल अदा किया है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे लोग सोशल मीडिया पर रामचरण की जबरदस्त अदाकारी को देखकर दंग हैं। वहीं जूनियर एनटीआर के साथ उनकी बॉन्डिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किया अजीबोगरीब पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से ही अपनी लवलाइफ पर कुछ भी बोलने से बचती रही हैं। बॉलीवुड गलियारे से हमेशा यही बात सामने आई कि वह फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) को डेट कर रही हैं। दोनों कॉलेज के समय से ही एक-दूसरे को जानते हैं और लम्बे समय से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की राहें अब हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो चुकी हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि श्रद्धा और रोहन ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रिश्ता खत्म कर लिया है। यह फैसला दोनों ने फरवरी के महीने में ही लिया है। बता दें कि दोनों के ब्रेकअप की खबर को इस बात से भी हवा मिल रही है कि श्रद्धा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहन श्रेष्ठा शामिल नहीं हुए थे। बीते 3 मार्च को ही श्रद्धा कपूर ने गोवा में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और वहां से लौटते वक्त वह एयरपोर्ट पर अकेली ही नजर आई थी। फिलहाल तो दोनों की ओर से ब्रेकअप की खबर पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन इस बीच श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।










































