‘हेरा फेरी 3’ पर फिर लटकी तलवार, फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं है फिल्म के राइट्स, साउथ निर्माता ने किया बड़ा दावा

0
  • Hera Pheri 3 in Trouble: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप निर्माता-निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि फिरोज नाडियाडवाला ने इस मूवी के राइट्स खरीदे हुए हैं लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनमें कुछ ही सामने आया है। साउथ के प्रोड्यूसर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि ‘हेरा फेरी 3’ के राइट्स फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने नहीं बल्कि उन्होंने खरीदे हैं। इस सिलसिले में साउथ निर्माता ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
  • बार एंड बेंच की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक याचिका दायर की है, जिसमें बताया गया है कि फिरोज नाडियाडवाला को मलयालम ओरिजिनल रामजी राव स्पीकिंग (1989) का सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने का राईट था। जिसका निर्देशन 2000 में प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’ किया था। हालांकि नाडियाडवाला ने इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी (2006) बनाया और अब तीसरे पार्ट के राइट्स एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं। 
  • सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के एमडी जीपी विजयकुमार ने HTCity को एक्सक्लूसिवली बताया कि उन्होंने 2022 में रामजी राव स्पीकिंग के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स आदित्य फिल्म्स से ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के राइट्स खरीद लिए थे। उन्होंने मुझे बताया कि फिरोज नाडियाडवाला को फिल्म का एक हिंदी वर्जन बनाने का राईट दिया गया था लेकिन उन्होंने दूसरा वर्जन बनाया जो 2006 में रिलीज हुआ। उन्हें सीक्वल या प्रीक्वल बनाने या किरदारों का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है।
  • विजयकुमार से जब पूछा गया कि ‘फिर हेरा फेरी’ के बाद कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा, ‘पहली फिल्म प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी और उनसे हमारे अच्छे रिलेशन हैं लेकिन दूसरी फिल्म नीरज वोरा ने डायरेक्ट की थी और उस समय कॉपीराइट होल्डर्स को पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स और मुझे बहुत बाद में पता चला कि फिरोज नाडियाडवाला ने धोखाधड़ी की। उस समय हमें चीजों को जाने दिया। हम अगला वर्जन हिंदी में बनाएंगे। हमने इसके लिए एक्टर अक्षय कुमार से संपर्क किया और तभी हमें पता चला कि फिरोज नाडियाडवाला ने राइट्स अक्षय के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स को बेच दिए हैं। इसके बाद फिरोज नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा गया कि वो राइट्स कैसे बेच सकते हैं जो उनकी नहीं थी। मेरे पास कोर्ट जाने के अलावा कोई चारा नहीं था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here