वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। वित्त मंत्री ने कहा है कि इसमें कुल 8 राहतों की घोषणा की जाएगी। इसमें से 4 घोषणाएं बिलकुल नई होंगी। यह राहत घोषणाओं कोविड से प्रभावित सेक्टर्स के लिए होंगी।
वित्त मंत्री यह घोषणाएं कर रही हैं..
1- इकोनॉमिक रिलीफ
- कोविड से प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपए की लोन गारंटी स्कीम।
- हेल्थ सेक्टर के लिए 50 हजार करोड़ रुपए।
- अन्य सेक्टर्स के लिए 60 हजार करोड़ रुपए।
- हेल्थ सेक्टर के लिए लोन पर 7.95% सालाना से अधिक ब्याज नहीं होगी।
- अन्य सेक्टर्स के लिए ब्याज 8.25% से ज्यादा नहीं होगी।
2- ECLGS
- ECLGS में 1.5 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।
- ECLGS 1.0, 2.0, 3.0 में अब तक 2.69 लाख करोड़ रुपए का वितरण
- सबसे पहले इस स्कीम में 3 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी।
- अब इस स्कीम का कुल दायरा 4.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
- अब तक शामिल किए गए सभी सेक्टर्स को इसका लाभ मिलेगा।
3- क्रेडिट गारंटी स्कीम
- छोटे कारोबारी-इंडिविजुअल एनबीएफसी, माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूट से 1.25 लाख तक का लोन ले सकेंगे।
- इस पर बैंक के एमसीएलआर पर अधिकतम 2% जोड़कर ब्याज लिया जा सकेगा।
- इस लोन की अवधि 3 साल होगी और सरकार गारंटी देगी।
- इसका मुख्य मकसद नए लोन को वितरण करना है।
- 89 दिन के डिफॉल्टर समेत सभी प्रकार के बॉरोअर इसके लिए योग्य होंगे।
- इस स्कीम का लाभ करीब 25 लाख लोगों को मिलेगा।
- करीब 7500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा। 31 मार्च 2022 तक इसका लाभ मिलेगा।
4- 11 रजिस्टर्ड टूरिस्ट गाइड/ ट्रेवल टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स को वित्तीय मदद
- कोविड से प्रभावित रजिस्टर्ड टूरिस्ट गाइड और ट्रेवल टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स को वित्तीय मदद दी जाएगी।
- इसमें लाइसेंसड टूरिस्ट गाइड को 1 लाख रुपए और टूरिस्ट एजेंसी को 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा।
- इस लोन को 100% गारंटी दी जाएगी। इस लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं होगा।
5- पहले 5 लाख विदेशी टूरिस्ट वीजा मुफ्त जारी किए जाएंगे
- यह स्कीम 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी।
- इस स्कीम के तहत 100 करोड़ रुपए की वित्ती सहायता दी जाएगी।
- एक टूरिस्ट को केवल एक बार स्कीम का लाभ मिलेगा।
- विदेशी टूरिस्टों को वीजा की अनुमति मिलते ही इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
- 2019 में करीब 1.93 करोड़ विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे।
..