हैदराबाद में मजदूर की मौत वाले मामले में आया नया मोड़

0

बालाघाट (पदमेश न्यूज़)
वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कासपुर से पिछले दिनों हैदराबाद कमाने गए एक मजदूर का हैदराबाद में फांसी के फंदे पर लटका शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। जहां युवक मजदूर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कहीं जा रही थी। लेकिन अब इसी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जहां मृतक के परिजनों ने बड़े पुत्र की तरह, छोटे पुत्र की भी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर परिजनों को इंसाफ दिए जाने की गुहार लगाई है।

ठेकेदार औऱ अन्य साथियों पर जताई हत्या की आशंका
एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौपने पहुंचे परिजनों का आरोप है कि इसके पूर्व उनका बड़ा पुत्र भी स्थानीय ठेकेदार और कुछ लोगों के साथ मजदूरी का कार्य करने हैदराबाद गया था जिसका शव भी फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। उस समय भी उस घटना को आत्महत्या बताया गया था।अभी करीब 2 माह पूर्व उनका छोटा बेटा उसी ठेकेदार और अन्य तीन-चार लोगों के साथ में कमाने खाने के लिए हैदराबाद गया था और उसका शव भी फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है इन दोनों ही घटनाओं को एक दूसरे से जोड़ते हुए परिजनों ने हैदराबाद काम पर ले जाने वाले ठेकेदार और उसके दो-तीन साथियों पर उनके पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।साथ ही मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here