हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अपना विजयी क्रम बरकरार रखना चाहेगी। ग्रुप-डी में राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में टीम का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड से शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने जहां वेल्स को 5-0 से पहला मैच हराया था। वहीं, टीम इंडिया ने स्पेन को 2-0 से हराकर शुरुआत की थी। दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने मैच जीतकर 3-3 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। बेहतर गोल डिफरेंस के चलते इंग्लैंड पहले और भारत दूसरे नंबर पर हैं।
आज जीतने वाली टीम ग्रुप-डी में टॉप पर पहुंचेगी और उसका नॉकआउट राउंड में पहुंचना पक्का हो जाएगा। भारत को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच वेल्स के खिलाफ खेलना है। जिसे इंग्लैंड ने 5-0 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड का आखिरी मैच स्पेन से होगा। स्पेन को भारत ने 2-0 से हराया था।
आगे खबर में हम एक्सपर्ट के नजरिए में दोनों टीमों की स्ट्रेंथ और स्ट्रैटजी जानेंगे। साथ ही दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड भी देखेंगे…
अंग्रेजों पर हावी रहे हम
1975 हॉकी वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों टीमें इंटरनेशनल लेवल पर आमने-सामने भिड़ी थीं। ये मुकाबला भारत ने जीता था। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 21 मैच हुए। भारत ने 10 और इंग्लैंड ने 7 जीते। 4 मैच ड्रॉ रहे। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थीं। मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा था। इससे पहले अगस्त में FIH प्रो लीग में भारत ने 4-3 से मुकाबला जीता था।