होली का त्योहार इस साल 18 मार्च को मनाया जाएगा। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है और इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई यात्री ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ा दी है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे हर बार स्पेशल ट्रेनें चलाती है, ताकि लोगों के असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल जाए इसलिए हर साल रेलवे कुछ खास ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ा देता है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 5 ट्रेनों में कोचों की अस्थायी वृद्धि की घोषणा की है। यदि आप होली पर इन ट्रेनों में सफर करेंगे तो कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
ट्रेन संख्या 20913/20914, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट ट्रेन में द्वितीय शयनयान श्रेणी के एक डिब्बे की अस्थायी वृद्धि की जा रही है। राजकोट जाने वाली ट्रेन 3 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक और दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन 4 मार्च 2022 से 1 अप्रैल 2022 तक अतिरिक्त डिब्बों के साथ चलेगी।- ट्रेन संख्या 19269/19270, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर ट्रेन में 1 सेकंड स्लीपर क्लास कोच की अस्थायी वृद्धि की जा रही है. पोरबंदर से चलने वाली ट्रेन 4 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 (11 मार्च को छोड़कर) और मुजफ्फरपुर ट्रेन 7 मार्च 2022 से 3 अप्रैल 2022 (13 मार्च को छोड़कर) तक अतिरिक्त डिब्बों के साथ चलेगी।
ट्रेन संख्या 20937/20938, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर ट्रेन में द्वितीय शयनयान श्रेणी के एक डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। पोरबंदर से चलने वाली ट्रेन 1 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक और दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन 3 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक अतिरिक्त डिब्बों के साथ चलेगी।










































