हड़ताली कर्मचारियों से विधायक पटेल ने की मुलाकात

0

नगर पालिका परिषद के सफाई विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से 5 मार्च को क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल के द्वारा मुलाकात पर उनकी समस्या का समर्थन किया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपनी समस्या विधायक विवेक पटेल के सामने रखते हुए 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौपा गया। जिन्हें श्री पटेल ने उनकी मांगों को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। पदमेश से चर्चा में विधायक विवेक पटेल ने बताया कि नगर पालिका परिषद वारासिवनी के स्वास्थ्य कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं। जिन्हें वेतन समय पर नहीं दिया जाता है और कलेक्टर रेट भी नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए उन्होंने नगर पालिका में ज्ञापन दिया था पर उस आवेदन पर कोई कार्यवाही न होने के बाद यह शांति से धरने पर बैठकर हड़ताल कर रहे हैं। जिनके साथ चर्चा हुई और उनकी जायज मांगे पूरी होनी चाहिए इसमें 7 महिला जो हमारे कार्यकाल में लगी थी उन्हें भी बंद कर दिया गया है यह वही है जो शहर को सुंदर बनाने का कार्य करते हैं। इन्हीं के कारण शहर का नंबर स्वच्छता में लगा था जिनकी मांगों को पूरा करने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा। जिसमे यही प्रयास रहेगा कि जल्द इनकी मांगे पूरी हो और यह कम पर लौटे ताकि नगर में स्वच्छता बनी रहे। इस अवसर पर कांग्रेस जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here