अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन ने दिखाई ताकत, मंगल ग्रह पर की लैंडिंग, यहां देखें वीडियो

0

चाइना की अब अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाने में लगा है। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) मंगल ग्रह पर तियानवेन-1 (Tianwen-1) मिशन को भेजा है। यह मिशन 23 जुलाई 2020 को लॉन्च किया गया था। सीएनएसए ने आज (रविवार) मंगल ग्रह पर लैंडिंग और रोविंग जांच के वीडियो और फोटोज जारी किए हैं। 15 मई 2021 को लैंडर ने मार्स के उत्तरी गोलार्ध में एक मैदान यूटोपिया पर उतरा था। वहीं लैंडिंग के एक सप्ताह बाद Zhurong रोवर ने लाल ग्रह पर जांच शुरू कर दी।

चीन दूसरा देश है जिसने सफलतापूर्वक मंगल पर रोवर की लैंडिंग करवाई और संचालित किया। इससे पहले अमेरिका ऐसा कर चुके है। आज सीएनएसए ने चार वीडियो जारी किए। इनमें पहला क्लिप 15 मई को लैंडर की लाल ग्रह पर उतरने का है। जबकि दूसरा वीडियो 22 मई का है। इसमें रोवर मंगल पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अन्य वीडियो एक जून के है।

यह पहली बार है कि ग्रह पर रोवर की एक्टिविटी के वीडियो सामने आए हैं। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने तस्वीर भी जारी की है। जिसमें ग्रह की सतह दिखाई दी है। वहीं रोवर बीते 42 दिनों से मंगल पर है। सीएनएसए ने अनुसार ऑर्बिटर और रोवर एक साल भी अच्छे से काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here