वार्ड नं.२ स्थित अंबेडकर भवन की गंदगी से इस वार्ड में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सार्वजनिक आयोजन सहित शादी ब्याह में इस भवन का उपयोग नगर सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में करते है। ऐसे में इस भवन में बनने वाले खाने और सेप्टीक टेंक के पानी की सही तरीके से निकासी न होने से खाद् सामग्री सड़कर हमेशा दुर्गेंध करती है। यह समस्या अभी की नही है जब से यह भवन बना है तब से ही यह समस्या बनी हुई है। ऐसे में वार्डवासियों ने इस समस्या का स्थाई हल करने की दरकार नगर पालिका से की है।
कई बार दी जा चुकी है नपा को सूचना – सौरभ
पद्मेश को जानकारी देते हुये इस स्थल पर व्यवसाय करने वाले सौरभ पांडे ने बताया कि ठीक अंबेडकर भवन से सटी हुई उनकी काम्प्लेक्स में दुकान है। मगर भवन में जब भी कोई आयोजन होता है तो भोजन व अपिष्ट पदार्थो की दुर्गंध हमेशा बनी रहती है। जिससे उनके व्यवसाय पर प्रभाव पड़ रहा है। वही वार्डवासी भी खासा परेशान है। नगर पालिका को इस समस्या के समाधान के लिये कई बार बता दिया गया है कि भवन के पीछे से नाली का निर्माण किया जाये वही गटर भी बनाया जाये मगर नपा इस और कोई ध्यान नही दे रही है।
बहुत आती है दुर्गंध – अंकुश पटले
इसी तरह वार्डवासी अंकुश पटले उर्फ मिनेश ने बताया कि दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। हम लोग भी जब इस भवन के पास से निकलते है तो मुॅह में कपड़ा बांधकर निकलते है। भोजन की सडऩ इतनी बदबू करती है कि पीछे जो स्कूल है उसके छात्र छात्रा भी मुॅह में कपड़ा बांधकर निकलते है। अगर पानी निकासी के लिये नाली व अन्य संसाधन बना दिये जाये तो निश्चित है इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
इस समस्या का हो स्थाई हल – रामसिंह
वही पद्मेश को जानकारी देते हुये पूर्व पार्षद रामसिंह धाकड ने बताया कि यह अंबेडकर भवन उनके कार्यकाल में बना था। उन्होने भी कई बार नपा का ध्यान इस और आकर्षित किया था। नपा अमले के सिर्फ साफ सफाई कर चले जाता है। जिससे कुछ दिन तो दुर्गंध बंध हो जाती है मगर जैसे ही कोई आयोजन होता है फिर दुर्गंध प्रारंभ हो जाती है। वे स्वयं ही इस भवन के आगे रहते है जब असहनीय बदबू चलती है तो खाना तक दुश्वर हो जाता है। इस समस्या का हल शीघ्र ही नपा को निकालना चाहिये क्योंकि आगामी समय शादी ब्याह का है जिसमें प्रतिदिन ही इस भवन में आयोजन होंगे।








































