अक्टूबर 2021 में Garena Free Fire सबसे ज्यादा बार, Candy Challenge 3D दूसरे नंबर पर

0

बच्चों के साथ युवाओं में भी इन दिनों ऑनलाइन गेम का क्रेज दुनियाभर में बढ़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कई ऐसे गेम हैं, जो लोकप्रिय हैं लेकिन अक्टूबर 2021 की बात करें तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। Garena Free Fire गेम को अक्टूबर माह में 34 मिलियन बार इंस्टॉल किया गया है, जो बीते साल अक्टूबर 2020 से 72 प्रतिशत ज्यादा है। इस अवधि में भारत में Garena Free Fire गेम को सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। भारत में Garena Free Fire मोबाइल गेम के डाउनलोड में 30 प्रतिशत और ब्राजील 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं Idil Morgul कंपनी का Candy Challenge 3D गेम बीते महीने दुनिया भर में दूसरा सबसे अधिक इंस्टॉल किया जाने वाला मोबाइल गेम था, जिसे 19 मिलियन के करीब इंस्टॉल किया गया। Candy Challenge 3D इंस्टॉल की सबसे बड़ी संख्या अमेरिका में हैं। इस गेम के कुल डाउनलोड में 12.2 प्रतिशत सिर्फ अमेरिका और ब्राजील में 9.3 प्रतिशत डाउनलोड हुआ है।

इसके अलावा Roblox Corporation के Roblox, Azur के Cookie Carver और Sybo Games के Subway Surfers ने इस महीने के लिए दुनियाभर में शीर्ष 5 सबसे अधिक इंस्टॉल किए गए मोबाइल गेम हैं। गेम डाउनलोड का अनुमान सेंसर टॉवर के स्टोर इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म से किया गया है।

वैश्विक मोबाइल गेम बाजार में अक्टूबर 2021 काफी सकारात्मक रहा। अक्टूबर 2021 में ऐप स्टोर और Google Play पर 4.5 बिलियन मोबाइल गेम डाउनलोड किए गए, जो साल-दर-साल 1.3 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। गौरतलब है कि भारत ऑनलाइन गेम डाउनलोड के लिए नंबर एक मार्केट है, जहां 762.6 मिलियन इंस्टॉल किए है और दुनिया भर में किए गए कुल डाउनलोड का 16.8 प्रतिशत भारत का रहा है, वहीं दूसरे स्थान पर अमेरिका में 8.6 फीसदी बार डाउनलोड किया गया है। तीसरे नंबर पर ब्राजील 8.3 फीसदी पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here