चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर रहने वाले अघोरी बाबा बमबमनाथ के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक युवक ने एक करोड़ रुपये का दान दिलवाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि युवक गुरुपूर्णिमा पर उज्जैन आया तो बाबा के शिष्य ने उसे इंदौर ले जाकर बंधक बना लिया। युवक की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। इसके बाद गाजियाबाद की पुलिस उज्जैन पहुंची थी। यहां जीवाजीगंज पुलिस ने बाबा के शिष्य से चर्चा कर उसे उज्जैन बुलाया और युवक को गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया।
- उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर रहने वाले अघोरी बाबा बमबमनाथ के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक युवक ने एक करोड़ रुपये का दान दिलवाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि युवक गुरुपूर्णिमा पर उज्जैन आया तो बाबा के शिष्य ने उसे इंदौर ले जाकर बंधक बना लिया। युवक की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। इसके बाद गाजियाबाद की पुलिस उज्जैन पहुंची थी। यहां जीवाजीगंज पुलिस ने बाबा के शिष्य से चर्चा कर उसे उज्जैन बुलाया और युवक को गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया।
बाबा के शिष्य का कहना है कि वह जल्द ही गाजियाबाद जाकर ठगी की शिकायत दर्ज करवाएगा। टीआइ गगन बादल ने बताया कि उज्जैन के चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर रहने वाले अघोरी बाबा बमबमनाथ से गाजियाबाद निवासी 27 वर्षीय अनुज प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश कुछ माह पूर्व मिला था। यहां उसने बाबा से नाम दीक्षा ले ली थी।









































